
स्टेट डेस्क।
राजस्थान में कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए कांग्रेस सरकार ने 10 से 24 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। लोगों का आपसी संपर्क रोकने के लिए प्रदेश में 31 मई तक शादी-विवाह समारोह पर रोक रहेगी। केबिनेट के 5 मंत्रियों की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। प्रदेश में 31 मई तक एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर और एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। फैक्ट्रियों में कामकाज चालू रहेगा। हालांकि मजदूरों को पास जारी किया जाएगा।
घर पर हो सकेंगी शादियां :
प्रदेश में 31 मई तक विवाह समारोह पर रोक लगा दी है। हालांकि घर पर या कोर्ट मैरिज की जा सकेगी। जिसमें केवल 11 लोग शामिल हो सकेंगे। जिसकी सूचना कोविड के वेब पोर्टल पर देनी होगी। शादी में समारोह, डीजे, बारात, निकासी व प्रतिभोज की अनुमति नहीं रहेगी। विवाह में बैंडबाजा, हलवाई, टैंट व परिवार के अलावा अन्य व्यक्ति के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। टैंट व हलवाई की सामान भी नहीं मंगवाया जा सकेग।
लॉकडाउन में यह रहेगा बंद :
- सभी धर्मों के प्रार्थना स्थल बंद रहेंगे।
- सरकारी प प्राइवेट बस, जीप बंद रहेंगे। बारात के लिए वाहन नहीं मिलेंगे।


(खबर लगातार अपडेट हो रही है… गाइडलाइन आते ही पूरी खबर यहां क्लिक करने पर मिल जाएगी.. बने रहे)