About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

केरल में कोरोना वायरस का दूसरा मामला, पहले मरीज के संपर्क में था छात्र

तिरुवंतपुरम, एएनआइ। केरल में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। मरीज पिछले दिनों चीन की यात्रा किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा ‘ यह छात्र केरल के पहले मरीज के संपर्क में था। हमें लोगों को दूर रखना होगा। चीन से आ रहे लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। मैंने केरल स्वास्थ्य मंत्रालय को हरसंभव मदद देने आश्वासन दिया है।’

मरीज को अस्पताल के एक अलग वॉर्ड में निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।इससे पहले केरल सरकार ने कहा कि उसे पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआइवी) के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। उसके बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी।

मरीज अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि मरीज अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। एनआइवी पुणे ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। एनआइवी पुणे ने सूचना दी है कि पॉजिटिव केस की संभावना है, लेकिन हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही मामले की पुष्टि की जाएगी। हमें बेहद सतर्क रहना होगा।

ऋषिकेश में संदिग्ध महिला मरीज एम्स में भर्ती

वहीं एक संदिग्ध महिला मरीज को ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। महिला का इलाज जारी है और उसे निगरानी में रखा गया है। वह हाल ही में चीन के वुहान शहर से देश लौटी थी। इससे पहले दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कुछ संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। यहां उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।

केरल में ही पहला मामला आया था सामने 

बता दें कि 30 जनवरी को भारत में पहले कोरोना वायरस का मामला केरल में ही सामने आया था। एक छात्रा के इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह वुहान विश्वविद्यालय की छात्रा थी और कुछ दिन पहले ही चीन से लौटी थी। मरीज को एक अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया था।

भारतीयों को विशेष विमान से वापस लाया गया

बता दें कि  एयर इंडिया की एक विशेष विमान आज 323 भारतीयों और मालदीव के  सात लोगों को वुहान से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया।  इससे पहले शनिवार को वुहान से तीन नाबालिगों और 211 छात्रों सहित 324 भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करके वापस लाया गया था।

चीन में 304 लोगों की मौत

चीन के वुहान शहर से पिछले साल दिसंबर में यह वायरस फैलना शुरू हुआ था। इसके बाद से चीन में 304 लोगों की इससे मौत हो गई है, जबकि 14 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके 2,590 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच चीन में बर्ड फ्लू ने भी अटैक कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। भारत समेत अन्य देश चीन में मौजूद अपने नागरिकों वापस लाने में लगे हुए हैं। वहीं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने चीन से आने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कई देशों ने चीन आने जाने वाली विमानों पर रोक लगा दी है। भारत, अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस वायरस की मरीज सामने आए हैं।

(Visited 27 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *