मुम्बई के बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
5 दिन पहले पूर्व मैनेजर ने भी छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी
लाइफ डेस्क।
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। पांच दिन पहले उनकी पूर्व मैनेजर ने भी छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर थे। सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। जिस समय सुशांत ने आत्महत्या की उस समय घर में चार लोग मौजूद थे। सुशांत बेडरूम में अकेले थे। जब काफी देकर तक कमरे से नहीं निकले तो चाबी बनाने वाली को बुलाकर दरवाजा खोला। डॉक्टर व पुलिस को सूचना दी।
प्रेमिका की सगाई व X मैनेजर की आत्महत्या:

पवित्र रिश्ता धारावाहिक के सेट पर सुशांत सिंह व अंकिता लोखंडे नजदीक आए और 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन कुछ दिनों बाद ब्रेकअप हो गया था। इससे सुशांत टूट गए थे। एक सप्ताह पहले अंकिता की एक बिजनेसमैन के साथ सगाई हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके साथ रह रही थीं और कल रात भी वह उनके साथ ही थीं। लेकिन सुशांत ने उन्हें उनके घर जाने के लिए कहा। सुशांत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी मुंबई में 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकशी कर ली थी। वो अपने मंगेतर के साथ मलाउड में रहती थी। केस की जांच चल रही है।
इंस्टाग्राम पर 3 जून को लिखी थी आखिरी पोस्ट, “मां”
सुशांत ने अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 3 जून को इंस्टाग्राम पर मां को याद करते हुए लिखा था कि जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है।
मुंबई में अकेला:
सुशांत बिहार के पूर्बिया जिले से आते है, लेकिन उनका परिवार पटना में रहता है। उनकी 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सुशांत ने जो कदम उठाया, वे इसके ठीक उलट थे। उन्होंने अपने 50 सपनों और इच्छाओं की एक विशलिस्ट कुछ समय पहले जारी की थी।
फिल्मी करियर :
सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया थाउन्होने करियर की शुरुआत टीवी ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में बतौर एक्टर की थी। लेकिन एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से पहचान मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म ‘काय पो छे’ में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। इसके बाद वो “शुद्ध देसी रोमांस” में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बॉयोपिक ‘एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी’ का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘केदारनाथ’ थी, जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई ड्राइव थी। इस साल उनकी दिल बेचारा रिलीज होने वाली है। पीके, डिटेक्टिव ब्योमके बख्शी, राब्ता, वेल्कम टू न्यूयॉर् में काम किया था।