About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

कर्मचारी चयन बोर्ड में हरिप्रसाद शर्मा बने चेयरमैन, मीणा व मेहर सदस्य

स्टेट डेस्क।
सरकार ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन पद पर रिटायर्ड आईपीएस हरिप्रसाद शर्मा को लगाया है। वही बोर्ड में सदस्य के तौर पर डॉ राम सिंह मीणा और डॉक्टर इरफान मेहर को नियुक्ति दी है।
नवनियुक्त चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा पिछले विधानसभा चुनाव में फुलेरा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर टिकट मांग रहे थे। शर्मा पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त है। शर्मा को कांग्रेस ने पिछले चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर भी लगाया था। सदस्य इरफान महल जोधपुर से जुड़े हुए हैं।

कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बीएल जाटावत के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था। सरकारी विभागों के जूनियर इंजीनियर सिविल का पेपर आउट होने के मामले में जाटावत विवादित थे।

(Visited 220 times, 1 visits today)