
Leader Today. Jaipur
राजस्थान के नए मुख्य सचिव IAS सुधांश पंत को बनाया है। पंत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता लांघ कर मुख्य सचिव बनाए गए हैं। संजय मल्होत्रा, रोहित कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, वी श्रीनिवास और सुबोध अग्रवाल हैं, जो सुधांश पंत से सीनियर हैं, लेकिन पंत का नाम केंद्र की पसंद बनकर उभरा। पंत बेहद इंटेलीजेंट और ईमानदार छवि वाले अफसर माने जाते है।
जनसेवा को सर्वोपरि व सरकारी कार्यों को लगन से करने वाले अफसर है।
कांग्रेस से नाराजगी के बाद गए थे दिल्ली
IAS Sudhansh Pant राजस्थान में महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनका काम का तरीका बेहद सुलझा हुआ और रिसर्च बेस्ड होता है। ऐसे में कांग्रेस के मंत्री महेश जोशी से अनबन के चलते पंत ने दिल्ली जाना उचित समझा और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के तौर पर उन्होंने दिल्ली जॉइन किया। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने रेवेन्यू बोर्ड और एचसीएम रीपा में भी सेवाएं दी थी।
IAS Sudhansh Pant का सबसे मजबूत पक्ष?
सुधांश पंत रिसर्च में बहुत मजबूत हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले खुद रिसर्च करते हैं। किसी के कहने से भरोसे में नहीं आते, खुद की नॉलेज और समझ से फैसले लेते हैं। खुद विषय का अध्ययन करते हैं। टेक्नोफ्रेंड्ली हैं, तो तकनीक का भरपूर फायदा लेते हुए किसी भी पक्ष के हर पहलू को जमकर अध्ययन करते हैं। मुख्यमंत्री हो या केन्द्रीय मंत्री जब भी उन्हें प्रजेंटेशन देना पड़ा, बेहद तर्कसंग, शोध आधारित और वास्तविक धरातल से जुड़े प्रजेंटेशन दिए। आईएएस सुधांश पंत के सुझाव बेहद गंभीर और प्रभावशाली होते हैं।

