
पॉलिटिकल डेस्क।
ग्रेटर नगर निगम वार्ड-5 में भाजपा व कांग्रेस के बागियों ने दोनों ही पार्टियों का गणित बिगाड़ दिया है। दोनों ही पार्टियों ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी की पंसद के उम्मीदवारों को खारिज कर दूसरे कार्यकर्त्ताओं पर विश्वास जताया है। भाजपा ने बीनू कंवर को और कांग्रेस ने संतोष शर्मा को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की बागी और भाजपा की बागी ओम कंवर भी चुनाव लड़ रहे है। वहीं भाजपा से टिकट मांग रही बढ़ारणा की गीता देवी भी निर्दलीय के तौर पर मैदान में है। बढ़ारणा गांव के 26 साल से निगम क्षेत्र में होने के बावजूद विकास नहीं होने से इस बार यहां के मतदाता एकजुट हो रहे है। बढ़ारणा क्षेत्र से केवल एक प्रत्याशी गीतादेवी है, जबकि रोड नं. 17 की कॉलोनियों से आठ प्रत्याशी है।
भाजपा के बीनू कंवर के पति महिपाल सिंह हुडील एडवोकेट है तथा ससुर जालम सिंह आरएसएस से जुड़े हुए है। जबकि विधायक नरपत सिंह राजवी यहां से सुमेर सिंह सामेर की पत्नी को टिकट दिलवाना चाह रहे थे। वहीं कांग्रेस की संतोष शर्मा का बेटा सुमित मिश्रा कांग्रेस के बागी रहे विक्रम सिंह का खास है। जबकि सीताराम अग्रवाल यहां से की पत्नी को टिकट दिलवाने की पैरवी कर रहे थे।