About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

चुनावी बिगुल: जयपुर हेरिटेज निगम का 29 अक्टूबर व ग्रेटर नगर निगम का 1 नवंबर को होगा मतदान

पॉलिटिकल डेस्क।
राजस्थान के जयपुर हेरिटेज व जयपुर ग्रेटर नगर निगम सहित छह नगर निगम के पार्षद चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 29 अक्टूबर व दूसरे चरण के लिए मतदान एक नवंबर को होगा। मतगणना 3 नवंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए 14 से 19 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से होंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर मतदान केंद्र पर अधिकतम 850 मतदाता वोट डाल सकेंगे। जयपुर हेरिटेज नगर निगम में 100 वार्ड व जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्ड के लिए पार्षद चुने जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। चुनाव लड़ने वाले पार्षद उम्मीदवार के खर्चे की सीमा 2 लाख 50 हजार रुपए अधिकतम रहेगी। लाउडस्पीकर का उपयोग करने के लिए निर्वाचन अधिकारी की लिखित अनुमति लेनी होगी।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम :
नामांकन : 14 से 19 अक्टूबर
नोमिनेशन की जांच: 20 अक्टूबर
नाम वापस लेना: 22 अक्टूबर
चुनाव चिन्ह का आवंटन : 23 अक्टूबर
जयपुर हेरिटेज का मतदान : 29 अक्टूबर
जयपुर ग्रेटर निगम का मतदान : 1 नवंबर
मतगणना : 3 नवंबर
महापौर का चुनाव : 4 से 10 नवंबर

(Visited 41 times, 1 visits today)