
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जेडीसी गौरव गोयल की पहल
सिटी डेस्क।
प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ‘नो मास्क-नो एंट्री’ कैंपेन के तहत जेडीए में बनी ‘मास्क की दीवार’ से चार दिन में 10 हजार मास्क फ्री में बांटे है। जेडीए को यह मास्क दानदाताओं ने दिए है। फ्री में मास्क लेने वालों के नाम व पता नोट किया जा रहा है।
जेडीसी गौरव गोयल ने बताया कि मास्क की दीवार से जरूरतमंद आमजनों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बबजे तक निशुल्क मास्क वितरित किए जा रहे है। सचिवालय के रजिस्ट्रार ने भी पत्र लिख कर जेडीए से मास्क मांगे थे। इस पर जेडीए ने सचिवालय कर्मचारियों के लिए 5 हजार मास्क निशुल्क उपलब्ध करवाए है।