About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

आप पार्टी की महिला विंग में कीर्ति पाठक प्रदेश अध्यक्ष व चंद्रमुखी रेपसवाल बनी सचिव

पॉलिटिकल डेस्क

आम आदमी पार्टी (आप) के राजस्थान प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने रविवार को महिला विंग का पुनर्गठन करते हुए कीर्ति पाठक को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। जयपुर जिलाध्यक्ष चंद्रमुखी रेपसवाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। महिला विंग प्रदेश में महिला अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी तथा आंदोलन करेगी। इसके लिए संगठन को विधानसभा से लेकर बूथ लेवल तक मजबूत किया जाएगा। महिला विंग अब प्रदेश सम्मेलन भी करेगी।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। महिलाओं को इसके खिलाफ मुखर होकर आवाज उठानी चाहिए। सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार की अध्यक्षता में बैठक हुई। पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन होगा। इसके लिए 90 से ज्यादा सक्रिय महिलाओं का नाम आया है।

(Visited 89 times, 1 visits today)