
मेडिकल डेस्क।
राजस्थान में सख्त लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमण के नए केसों में तेजी से गिरावट हुई है। राज्य में शुक्रवार को केवल 6225 नए केस आए। जयपुर में भी केवल 1251 केस आए है। संभावना जताई जा रही है कि दो-तीन दिन में नए केस मार्च महीने जितने ही रह जाएंगे।
राजस्थान में एक्टिव मरीज भी एक लाख 31 हजार 806 रह गए है। वहीं शुक्रवार को 129 मौतें हुई। राज्य में अब नए केसों की तुलना तीन गुना मरीज रिवकर होकर स्वस्थ हो रहे है।
एक ही सवाल? लॉकडाउन खुलेगा… छूट मिलेगी
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण डेढ़ महीने से बाजार बंद है। किराना, फल-सब्जी व डेयरी की दुकानों को छोड़कर रोजमर्रा के सामान की दुकानें बंद है। मार्केट बंद होने से फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन आधा ही रह गया है। कोरोना के डर से कारीगर व मजदूर गांवों में पलायन कर गए है। लेकिन अब संक्रमण कम होने से फिर से जनजीवन पटरी पर लौटने की आस बंधी है। लोग अब लॉकडाउन खुलने या छूट मिलने का इंतजार कर रहे है। लॉकडाउन पर फैसला को लेकर शनिवार को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक के बाद ही गृह विभाग गाइडलाइन जारी करेगी। सूत्रों का कहना है कि संक्रमण कम हुआ है, लेकिन सरकार एक साथ छूट देने के पक्ष में नहीं है। अब दुकानों व बाजारों को चरण में खोला जाएगा।

सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानों पर मानमाने दामों पर पल्स ऑक्सीमीटर:
कोरोना संक्रमण के बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने के मामलों के बाद पल्स ऑक्सीमीटर की डिमांड बढ़ गई है। डिमांड बढ़ते ही पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी होने लगी। ड्रग कंट्रोलर की टीम ने जयपुर में कई जगह छापे मार कर अनियमितताएं पकड़ी है। नाहरगढ़ रोड स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज पर कॉस्मेटिक्स की आड़ में घटियाा पल्स ऑक्सीमीटर को मनमाने दामों बेचा जा रहा था। फिल्म कॉलोनी स्थित राजस्थान के सबसे बड़े दवा मार्केट में भी दुकानों का औचक निरीक्षण किया व जब्ती की कार्रवाई। मीरा फार्मा से 47 पल्स ऑक्सीमीटर, 150 वैपोराईजर जब्त किए गए। एआर मेडीटेक से 3 हजार सर्जिकल कैप, 1 हजार थ्री प्लाई मास्क व 27 वैपोराइजर जब्त किए गए। वहीं दुर्गा सर्जिकल से भी 22 वैपराइजर से अधिक, 4100 थ्री प्लाई मास्क व 180 एन 95 मास्क की जब्ती की गई।