About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, 39 नामों की सूची

पॉलिटिकल डेस्क।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बुधवार रात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 39 नामों की सूची जारी की है। घोषित नई कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 24 सचिव बनाए है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को नई टीम मिली है। नई कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट गुट के नेताओं को भी जगह दी है। विधायक जीआर खटाणा, विधायक प्रशांत बैरवा, विधायक वेद सोलंकी, जसवंत गुर्जर, प्रशांत शर्मा सहित अन्य को पायलट गुट का माना जाता है।

उपाध्यक्ष
गोविद राम मेघवाल, हरीमोहन शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी, रामलाल जाट।

महासचिव
जीआर खटाणा, हाकिम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारिख, रिटा चौधरी, वेद सोलंकी।

सचिव
बूराराम सिरवी, देशराज मीना, गजेंद्र सांखला, जसवंत गुर्जर, जिया-उर-रहमान, ललित तूनवाल, ललित यादव, महेंद्र खेड़ी, महेंद्र सिंह गुर्जर, मुकेश वर्मा, निम्बा राम गरासिया, फूलचंद ओला, प्रशांत शर्मा, प्रतिष्ठा यादव, पुष्पेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र मूंड, राजेंद्र यादव, राखी गौतम, राम सिंह कस्वां, रवि पटेल, सचिन सरवटे, शोभा सोलंकी, श्रवण पटेल, विशाल जांगिड़।

(Visited 185 times, 1 visits today)