
पॉलिटिकल डेस्क।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 150 वार्डों में बहुमत के साथ भाजपा के 88 पार्षद चुनाव जीते है। अकेले विद्याधरनगर विधानसभा के 42 वार्डों में से भाजपा ने 27 में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस केवल 12 वार्ड ही हासिल कर सकी। क्षेत्र के तीन वार्डों में निर्दलीयों ने पार्टियों के प्रत्याशियों को हरा दिया।
भाजपा के मतभेदों से नुकसान:
संगठन, सांसद व विधायक के मतभेदों के कारण कई वार्ड में भाजपा के बागी मैदान में डटे रहे और पार्टी के प्रत्याशियों को हरा दिया। वार्ड 5 और वार्ड 13 भाजपा के गढ़ थे, लेकिन बागियों के कारण यहां भाजपा के प्रत्याशी हार गए। भितरघाट के कारण ही विधायक नरपतसिंह राजवी के खास पूर्व पार्षद भंवर सिंह राठौड़ भी हार गए। कई वार्ड में जिन प्रत्याशियों के लिए राजवी टिकट मांग रहे थे, वो ही निर्दलीय मैदान में डटे रहे और पार्टी को नुकसान पहुंचाया।
कांग्रेस नहीं बना पाई बढ़त:
विद्याधरनगर विधानसभा में आरएसएस के दखल के कारण यह भाजपा का गढ़ माना जाता है। सरकार होने के बावजूद कांग्रेस यहां पर बढ़त नहीं बना पाई। कांग्रेस में टिकट वितरण मे एक राय नहीं रही। विक्रम सिंह शेखावत, सीताराम अग्रवाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, अशोक चांदना सहित अन्य नेताओं ने अपने गुट के कार्यकर्त्ताओं को टिकट दिलाने के पैरवी की। इससे यहां पर पार्टी अधिकांश वार्डों में हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा को मिले यह वार्ड :
वार्ड -3- हरिशंकर बोहरा (पूर्व पार्षद गोपाल कृष्ण शर्मा को हराया)
वार्ड -4- राजू देवी सैनी (पूर्व पार्षद सुनील सैनी कारोडिया की माताजी)
वार्ड – 7- संतोष अग्रवाल
वार्ड -8- सुमन गुप्ता
वार्ड -10- नरेंद्र सिंह शेखावत
वार्ड-12- रश्मि सैनी कारोडिया
वार्ड -14- सुरेश सैनी (पूर्व पार्षद ज्ञानचंद सैनी को हराया)
वार्ड -15- मीनाक्षी शर्मा
वार्ड -16- दीपमाला शर्मा (विधायक नरपतसिंह राजवी की खिलाफत के बावजूद टिकट दिया।)
वार्ड -18- राधेश्याम शर्मा (बगावत कर कांग्रेस में गए पूर्व पार्षद भगवतसिंह देवल को हराया है।)
वार्ड -19- बाबूलाल शर्मा
वार्ड -21- प्रियंका अग्रवाल
वार्ड -23- भंवर
वार्ड -24- रूप कंवर
वार्ड -25- सुरेश जांगिड़
वार्ड -26- दिनेश कांवट शर्मा (पूर्व पार्षद है)
वार्ड -27- प्रेम देवी शर्मा
वार्ड -28- दुर्गेश नंदिनी (पूर्व पार्षद रही है, इन्होने कांग्रेस की पूर्व पार्षद मंजू शर्मा को हराया है।)
वार्ड -34- रामकिशोर प्रजापत
वार्ड -35- महेश कुमार संघी
वार्ड – 36- शेर सिंह धाकड़
वार्ड -37- रमेश चंद्र गुप्ता
वार्ड – 38- सुमेर सिंह
वार्ड -39- अजय सिंह चौहान
वार्ड – 40- विजेंद्र सिंह पाल
वार्ड – 41- गणेश सिंह नाथावत
वार्ड – 42- विरेंद्र सिंह

कांग्रेस को मिले यह वार्ड :
वार्ड -1- धापादेवी शर्मा (पूर्व पार्षद सीएम शर्मा की पत्नी)
वार्ड -2- केसरमल शर्मा
वार्ड – 5- संतोष शर्मा (भाजपा के फूट के कारण जीती)
वार्ड -6- महेश कुमार अग्रवाल (विद्याधरनगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल के भाई के साले के बेटे व निजी सचिव)
वार्ड – 9- किशन अजमेरा (पूर्व निर्दलीय पार्षद थे)
वार्ड -11- संजना देवी गजराज (बगावत होने से भाजपा को नुकसान)
वार्ड -20- एडवोकेट राजेश गुर्जर ( इन्होने विधायक नरपतसिंह राजवी के खास और पूर्व पार्षद भंवर सिंह राठौड़ को हराया है। गुर्जर को टिकट खेल मंत्री अशोक चांदना ने दिलाया है)
वार्ड -22- प्रदीप तिवाड़ी (पहले भी चुनाव लड़ चुके)
वार्ड -29- लियाकत अली
वार्ड -31- लादूराम दुलारिया
वार्ड -32- नसरीन बानो
वार्ड -33- रेखा
निर्दलीयों का यहां रहा दबदबा:
वार्ड -13- रणवीर सिंह राजावत (यहां भाजपा प्रत्याशी व पूर्व पार्षद कौशल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। राजावत भाजपा के बागी है तथा विधायक का वरदहस्त बताया जा रहा है।)
वार्ड -14- कमलेश कुमार यादव (मुरलीपुरा में इनका शंकर ढाबा है)
वार्ड -30- मोहम्मद शरीफ (इन्होने कांग्रेस के जाकिर को हराया है।)