
पॉलिटिकल डेस्क. जयपुर
जयपुर ग्रेटर नगर निगम में पार्षद चुनाव के लिए मतदान में केवल दो दिन शेष है। अब चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। निगम का वार्ड नं. 1 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है तथा चार प्रत्याशी मैदान में है। यहां पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। कांग्रेस से पूर्व पार्षद सीएम शर्मा की पत्नी धापा देवी मैदान में है। निगम चुनावों में नींदड़ आवासीय योजना की अवाप्ति का मुद्दा हावी है। भाजपा व कांग्रेस की प्रत्याशी हरियाणा ब्राह्मण समाज से जुडी है। यहां पर कुमावत समाज के वोट निर्णायक होंगे। हालांकि निर्दलीय पूजा कुमावत भी मैदान में है।
कांग्रेस प्रत्याशी धापा देवी के पति सीएम शर्मा ट्रांसपोर्टर है तथा कांग्रेसी विधायक राजकुमार शर्मा के खास माने जाते है। वहीं भाजपा प्रत्याशी सीता देवी के पति प्रभातीलाल प्रोपर्टी कारोबारी है।
मैदान में यह है प्रत्याशी :
कांग्रेस: धापा देवी
भाजपा : सीता देवी
निर्दलीय : आची देवी
निर्दलीय : पूजा कुमावत
