
पॉलिटिकल डेस्क।
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने जन्मदिन से पहले रविवार को दो दिवसीय ‘देव दर्शन’ यात्रा पर गोवर्धन परिक्रमा पहुंची। वसुंधरा राजे का 8 मार्च सोमवार को जन्मदिन है। देव दर्शन यात्रा को राजे का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। राजे के खास माने जाने वाले विधायक और भाजपा नेता गोवर्धन परिक्रमा में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
यहां की पूजा अर्चना :
गोवर्धन परिक्रमा के दौरान उत्तर प्रदेश के जतिपुरा में स्थित प्रसिद्ध गिरिराज मंदिर तथा दानघाटी मंदिर के दर्शन किये और ठाकुर जी महाराज की पूजा कर समाज में सुख-शांति व खुशहाली की कामना की।
गोवर्धन महाराज की इस 21 किमी की परिक्रमा के दौरान मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं को समर्पित सभी मंदिरों में माथा टेका। यहां भरतपुर, धौलपुर व गोवर्धन क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया।

