About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

कृषि कानून के खिलाफ राहुल गांधी की विशाल आम सभाओ में गहलोत सरकार का शक्तिप्रदर्शन

पॉलिटिकल डेस्क।
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में विशाल आम सभाएं की। गांधी ने कानून को किसानों विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। राहुल गांधी की सभाओं में जनसमुदाय उमड़ा। विशाल आम सभाओं को गहलोत सरकार के शक्तिप्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दौरे से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी किसान सभाएं की थी, लेकिन राहुल गांधी की सभाओं के दौरान पायलट के अलग थलग रखा गया। पायलट को गांधी से तीन लोगों के बाद खाट पर बैठाया गया। कभी फ्रंट लाइन पर रहने वाले पायलट इन सभाओं में साइडलाइन रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्पष्ट हो गया है कि गहलोत सरकार को आलाकमान की ओर से कोई खतरा नहीं है।

(Visited 56 times, 1 visits today)