
कर्मचारी नेता ईश्वरचंद शर्मा की पुण्यतिथि पर घोषणा
Leader Today. Jaipur
जलदाय विभाग में टेक्निकल पदों पर नई भर्ती के लिए विभागीय कर्मचारी आंदोलन करेंगे। विभाग में फोरमैन, मीटर रीडर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, पंप ड्राइवर सहित अन्य टेक्निकल कर्मचारियों की कमी से मौजूदा कर्मचारियों पर ज्यादा कार्यभार है। इससे आम जनता की सेवा व सुविधा प्रभावित हो रही है। राजस्थान वाटर वर्कर्स कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक स्वर्गीय ईश्वर चंद शर्मा की पुण्यतिथि कर्मचारियों ने यह घोषणा की। इससे पहले कर्मचारियों ने कर्मचारी नेता स्वर्गीय ईश्वर चंद्र शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि कर्मचारी नेता स्वर्गीय ईश्वर चंद शर्मा ने कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए अनशन किया था। अब उनके संकल्प को पूरा करने के लिए विभाग में युवाओं की भर्ती करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। विभाग में तीन दशक से भर्ती नहीं होने से युवाओं को सरकारी सेवा में मौका नहीं मिल रहा है। विभाग के काम ठेके पर दिए जा रहे है। इससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग टेक्निकल पदों पर भर्ती करे। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र सिं शेखावत, जयपुर से अध्यक्ष शाहिद, अलवर के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जयपुर शहर के महामंत्री बनवारी लाल सैनी, उपाध्यक्ष विजय सिंह, कार्यालय मंत्री मान प्रकाश सैनी भी मौजूद रहे।
