About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

PHED कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दर्ज की पानी चोरी व मारपीट करने वाले बिल्डर के खिलाफ FIR

स्टेट डेस्क।
जयपुर शहर के पॉश इलाके विद्याधरनगर में अवैध कनेक्शन कर पानी चोरी कर रहे रसूखदार बिल्डर के खिलाफ पुलिस ने 24 घंटे तक मामला दर्ज नहीं किया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग PHED के कर्मचारियों व इंजीनियरों ने विद्याधरनगर पुलिस थाने पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया और हड़ताल करने की धमकी दी, इसके बाद पुलिस ने दर्ज FIR पर बयान लिया और चोटग्रस्त इंजीनियरों व कर्मचारियों का मेडिकल मुआयना करवाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 332 व 353 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम -1984 की धारा 3 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों का कहना है कि बिल्डर राजेश झांझडिया ने इंजीनियरों को एक न्यायिक अधिकारी का दोस्त व एक पुलिस महानिरीक्षक का रिश्तेदार होने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस इंजीनियरों व कर्मचारियों पर राजीनामा करने का दबाव बना रही थी। लेकिन इंजीनियरों व कर्मचारियों की एकजुटता के बाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। PHED के ACS सुधांश पंत ने मामले की रिपोर्ट तलब की है।


यह मामला :
PHED के AEn हनुमान प्रजापत ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि विभाग के उप सचिव के आदेश से अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। PHED के AEn हनुमान प्रजापत और JEn सरिता कुमारी स्टोर मुंशी गोपाल वर्मा फिटर पांचू राम घनश्याम और श्यामलाल की टीम विद्याधर नगर के प्लॉट नंबर 5/ 63 का अवैध कनेक्शन काटने पहुंची। यह प्लॉट बिल्डर राजेश झांझडिया का बताया जा रहा है। जलदाय विभाग की टीम अवैध कनेक्शन को काटने लगी तो बिल्डर ने विरोध दर्ज किया और हाथापाई पर उतर आया। इंजीनियरों व कर्मचारियों को धमकियां दी। AEn ने सरकारी पाइपलाइन को क्षति ग्रस्त करके अवैध कनेक्शन लेने और सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी पर रहने के दौरान हाथापाई करने का मामला दर्ज करवाया है। इंजीनियरों ने घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया है।

(Visited 133 times, 1 visits today)