About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

शादी के मंडप की जगह परिवार पहुंचा ‘क्वारंटाइन’, दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव

लाइफ डेस्क।

‘जिन हाथों पर इन महिनों में मेहंदी लगने वाली थी, उन हथेलियों में सेनेटाइजर लगा रहे है।’ सरकार की पाबंदियों के बावजूद कोई शादी करने की सोच भी रहा है तो उन्हे शादी के मंडल के बजाए ‘क्वारंटाइन’ किया जा रहा है।

एक रोचक मामला पंजाब के मोगा का सामने यहां है, जहां दुल्हा व दुल्हन का परिवार शादी से पहले ही क्वारंटाइन कर दिया गया।  वजह मंडल में बैठने से पहले ही दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकल गया। अब शादी टालनी पड़ी है।

एक महीने पहले मोगा की युवती की फरीदकोट के युवक से मंगनी हुई थी। शादी आज यानि 13 अप्रैल को तय थीकुछ दिन पहले लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे शादी टल गई। सेहत विभाग ने दोनों परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया है।

मोगा के परमानंद इलाके में रविवार देर रात को अचानक एक एंबुलेंस के पीछे दौड़ती पुलिस की कई गाडिय़ों के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि जिस लड़की की शादी तय हुई थी, उसके परिवार को टीम ढूंढऩे आई है। रात को डॉक्टरों ने लड़की के परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए।

बाद में उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारांटाइन किया गया। पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। लड़की परिवार से संबंधित एक अन्य परिवार को भी होम क्वारांटाइन किया है, क्योंकि वो परिवार भी मंगनी में शामिल हुआ था। उधर, युवती के मंगेतर की हालत स्थिर बताई जाती है।

(Visited 171 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *