About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

बर्फीले तूफान की चपेट में दक्षिणी राज्य

वॉशिंगटन. अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में बर्फीले तूफान, भारी बारिश और बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक तूफान का सबसे ज्यादा असर टेक्सास, ओकाहोमा, शिकागो और डलास राज्यों में है। यहां भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिकागो डिपार्टमेंट ऑफ एविएशन के मुताबिक, शिकागो के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कर दी गईं। वहीं, ओकाहोमा और अरकंसास में बाढ़ की वजह से कई हाईवे बंद कर दिए गए।

एजेंसी के मुताबिक, टेक्सास में शनिवार को एक पुलिस अफसर और एक बचावकर्मी की मौत हो गई। वहीं, ओकाहामा में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। लुसियाना में एक घर ढह जाने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। वहीं, लोवा में एक ट्रक पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टेक्सास में बिजली जाने से हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर ओहियो चले गए। अलबामा में करीब 85 हजार लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। तूफान इतना तेज है कि इसके कारण मिसौरी, ओकाहामा और अरकंसास में कई पेड़ उखड़ गए और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।

नेशनल वेदर सर्विस ने 218 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी

नेशनल वेदर सर्विस ने शनिवार को अरकंसास, टेनेसी, मिसिसिपी, मिसौरी, इलिनोइस और इंडियाना प्रांत में भारी बारिश के बाद बाढ़ की चेतावनी जारी की। शिकागो में भी बाढ़ की चेतावनी दी गई। वहीं, उत्तरी-पश्चिमी इलिनोइस के आसपास के इलाकों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई। इस इलाके में 218 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की आशंका भी जताई थी। उत्तरी इलिनोइस और शिकागो में रविवार को विंटर वेदर एडवाइजरी जारी की गई। इसमें रविवार तीन बजे तक बर्फीले तूफान की चेतावनी दी गई।

(Visited 26 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *